फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard took away the calf from inside the house

Bahraich News: घर के अंदर से बछड़े को उठा ले गया तेंदुआ

Thu, 27 Feb 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 27 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Leopard took away the calf from inside the house
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में तेंदुए के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार की रात तेंदुए ने घर में बंधे एक बछड़े को निवाला बनाया। जिसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा वन रेंज के आजमगढ़पुुरवा गांव निवासी मंगली मंगलवार की रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इस दौरान देर रात तेंदुए ने उनके घर में दस्तक दी और घर के अंदर बंधे बछड़े पर हमला कर दिया। तेंदुआ बछड़े को उठा कर घर के पास गेहूं के खेत में ले गया और उसे निवाला बनाया। सुबह घर में बछड़े के न होने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो खेत में उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। शव को देख वे दहशत में आ गए। उन्होंने ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आए दिन तेंदुआ गांव के पास देखा जा रहा है। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed