{"_id":"636d4223b3830c17b35be816","slug":"leopard-that-came-out-of-the-forest-killed-the-girl-playing-bahraich-news-lko656552553","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से निकले तेंदुए ने खेल रही बालिका को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल से निकले तेंदुए ने खेल रही बालिका को मार डाला
विज्ञापन
मिहीपुरवा (बहराइच)। घर के सामने खेल रहे बालिका पर जंगल से निकले तेंदुए ने हमला कर मार डाला। बालिका का शोर सुनकर जब तक परिजन बाहर निकले और शोर मचाया। तब तक बालिका की मौत हो गई। हमले के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
मोतीपुर रेंज के सोमई गौढ़ी के पालिहिया पुरवा निवासी रामचंद्र की पुत्री सीमा (9) गुरुवार की शाम को घर के सामने खेल रही थी। बताया जाता है कि जंगल से अचानक तेंदुआ निकल आया और खेल रही बालिका को दबोच लिया। बालिका का शोर सुनकर जब तक परिजन घर से बाहर निकले। तब तक तेंदुआ बालिका को गन्ने के खेत मे उठा ले गया और मार डाला।
शोर मचाते हुए परिजन व ग्रामीण खेत में पहुंचे तो देखा कि बालिका की मौत हो चुकी है। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि बच्ची की मौत की सूचना मिली है। वह कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। हमला तेंदुए का है या बाघ का। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। जांच के बाद ही कुछ कहना सही होगा। गांव में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।