{"_id":"6a9082ada43ffa3842071a4a","slug":"leopard-spotted-sitting-on-farm-access-road-panic-among-farmers-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-155886-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चकरोड पर बैठा दिखा तेंदुआ, किसानों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चकरोड पर बैठा दिखा तेंदुआ, किसानों में दहशत
विज्ञापन
ककरहा गांव से ककरहा गेस्ट हाउस मार्ग पर ग्रामीणों को दिखा तेंदुआ।
मिहींपुरवा। ककरहा रेंज में बृहस्पतिवार को ककरहा गांव के किनारे खेतों में काम कर रहे किसानों की नजर अचानक चकरोड पर बैठे तेंदुए पर पड़ी तो सभी सहम गए। किसान काम छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग निकले। इस दौरान तेंदुआ काफी देर तक बैठा आसपास के क्षेत्र को निहारता रहा। ग्रामीणों ने दूर रहकर तेंदुए की तस्वीरें भी खींचीं।
गांव के मुहाने पर तेंदुआ होने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वन्यजीव की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल रहा। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के लगातार गांव के आसपास दिखाई देने से खेतों में काम करना जोखिम भरा लग रहा है। खासकर सुबह और शाम किसान खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, तेंदुए की निगरानी के लिए कैमरा ट्रैप लगाने तथा जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि तेंदुए के दिखाई देने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर स्थिति की जानकारी ली जा रही है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।