{"_id":"6004695f8ebc3e32e764f252","slug":"leopard-spotted-in-the-goodh-village-terror-among-villagers-bahraich-news-lko560355350","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गूढ़ गांव में पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गूढ़ गांव में पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
बहराइच। ककरहा रेंज के गूढ़ गांव में शनिवार देर रात को तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ आने की सूचना पर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वनकर्मी सूचना पाकर गांव पहुंचे। लेकिन तेंदुए का कुछ पता नहीं चला। वनकर्मी तेंदुए की तलाश में रात भर कांबिंग करते रहे।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत गिरगिट्टी गांव में दो दिन पूर्व बाघ शावकों संग दिखा था। बाघ ने गाय को निवाला बना लिया था। अभी ग्रामीण इस घटना से उबरे भी नहीं थे कि गांव से सटे गूढ़ गांव में शनिवार रात आठ बजे के आसपास तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के शोर मचाने और मशाल जलाने पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया।
ग्रामीणों ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी। सूचना पाकर वन दरोगा आलोकमणि तिवारी, वन रक्षक अमर सिंह, बीट वाचर समेत अन्य मौके पर पहुंचे। सभी ने गांव में पदचिन्हों को देखकर तेंदुए के आने की पुष्टि की। इसके बाद वनकर्मियों ने कांबिंग शुरू कर दी। लेकिन कांबिंग के बाद भी तेंदुआ नहीं दिखा। वनकर्मी रात भर कांबिंग करते रहे, लेकिन तेंदुए का पता नहीं चला। गांव में वनकर्मी निरंतर गश्त कर रहे हैं।