फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard spotted in Irrigation Colony; female elephants deployed for patrol.

Bahraich News: सिंचाई कॉलोनी में दिखा तेंदुआ हथिनियों से कराई गई गश्त

Mon, 03 Aug 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 03 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted in Irrigation Colony; female elephants deployed for patrol.
गिरजापुरी कॉलोनी में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर गश्त करतीं हथिनी।    - स्रोत : विभाग
बिछिया। कतर्नियाघाट की सिंचाई कॉलोनी गिरिजापुरी में एक सप्ताह से तेंदुए की लगातार चहलकदमी से लोगों में दहशत बढ़ गई है। तेंदुए के मूवमेंट की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। रेंजर आशीष गौड़ के नेतृत्व में वनकर्मियों ने राजकीय हथिनी जयमाला और चम्पाकली के साथ कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में गश्त कर तेंदुए की तलाश की।
विज्ञापन



गश्त के दौरान वन दारोगा राधेश्याम, वन रक्षक संतोष और वाचरों की टीम ने कॉलोनी के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। हथिनियों की मदद से झाड़ियों और संभावित ठिकानों की भी जांच की गई। टीम ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि तेंदुआ दिखने पर उसके पास जाने या उसे भगाने का प्रयास न करें।
विज्ञापन


रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में तेंदुए के मूवमेंट की सूचना के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है। कॉलोनी के लोगों को घरों के आसपास बच्चों को अकेले न भेजने और शाम के बाद अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी। साथ ही तेंदुए की मौजूदगी या उसके पदचिह्न दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई। तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed