फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard made a bite of dog, injured cow

Bahraich News: तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला, गाय को किया घायल

Thu, 20 Feb 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 20 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Leopard made a bite of dog, injured cow
उर्रा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में तेंदुए के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार की रात तेंदुए ने एक कुत्ते को निवाला बना लिया और एक गाय को हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने लगातार पांच दिनों से तेंदुआ दिखने का दावा करते हुए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज के ग्राम पंचायत मधवापुर के मजरा रानीनगर निवासी रमेश यादव ने बताया कि मंगलवार की रात तेंदुए ने उनके घर में दस्तक दी। तेंंदुआ उनके घर में मौजूद कुत्ते को उठा ले गया और निवाला बनाया। वहीं, तेंदुए ने एक गाय पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। रमेश यादव ने बताया कि बीते पांच दिनों से तेंदुआ गांव के आसपास दिख रहा है, इससे पूरे गांव में दहशत है। उन्होंने बताया कि वन विभाग को पत्र लिखकर पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed