फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   leopard killed a farmer in Bahraich captured in a cage

पिंजरे में कैद हुआ 'आदमखोर': बहराइच में भेड़िए के बाद तेंदुए का आतंक, किसान को उतारा मौत के घाट

Mon, 30 Sep 2024 08:43 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 30 Sep 2024 08:43 AM IST
सार

बहराइच में भेड़िए के बाद अब तेंदुए का आतंक देखने को मिल रहा है। किसान को मौत के घाट उतारने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। 

विज्ञापन
leopard killed a farmer in Bahraich captured in a cage
बहराइच में तेंदुए का आंतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा वन रेन्ज अन्तर्गत नौबना जंगल के किनारे बसे धर्मपुर गांव में रविवार दोपहर खूंखार जंगली जीव के हमले में ग्रामीण की मौत के बाद ग्रामीणों की मांग पर देर रात वन विभाग द्वारा पिजड़ा लगाया गया था।

विज्ञापन


वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तड़के सुबह लगभग तीन बजे एक व्यस्क तेंदुआ पिंजरे में बधी बकरी के शिकार के चक्कर में पिंजरे में कैद हो गया । वन विभाग की टीम पिछले में कैद तेंदुए को रेंज कार्यालय ले गई।
विज्ञापन

 
घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा संजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी हीरालाल कनौजिया, मूर्तिहा कोतवाल अमितेंद्र सिंह, ककरहा वन रेंज  के वन दरोगा अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित वन टीम घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी हीरालाल कनौजिया सहित पुलिस टीम व वन विभाग की टीम दलबल के साथ देर रात तक गांव में कैंप करती रही। वन विभाग के स्पेशल टाइगर प्रोडक्शन फोर्स के साथ ककरहाट क्षेत्र अधिकारी डीपी कनौजिया भी गांव पहुंचे। घटना स्थल तथा ग्रामीणों द्वारा बताए गए जंगली जीव के मोमेंट के क्षेत्र के आधार पर गांव के बाहर खेत में वन विभाग द्वारा पिंजरा लगवाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed