{"_id":"6aac31d5bc89096fc50a403c","slug":"leopard-hunts-a-goat-panic-among-villagers-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-156951-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेंदुए ने बकरी का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेंदुए ने बकरी का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज में बृहस्पतिवार शाम तेंदुए ने एक बकरी को मार डाला। घटना शाम करीब पांच बजे सरयू नहर के किनारे सीतारामपुरवा पुलिया के पास हुई। चफरिया चौराहा गांव निवासी अब्दुल सलाम की बकरी नहर किनारे घास चर रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।
आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तेंदुए के हमले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की सूचना दी। सरयू नहर के किनारे तेंदुए की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीण अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। ग्रामीणों को सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं।