फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard hunted a calf in Mangaudhiya

Bahraich News: मनगौढ़िया में तेंदुए ने किया बछिया का शिकार

Wed, 07 Oct 2026 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Leopard hunted a calf in Mangaudhiya
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की मोतीपुर रेंज के मनगौढ़िया गांव में मंगलवार रात तेंदुआ अहाते में बंधी दो वर्षीय बछिया को उठा ले गया। बुधवार सुबह पास के गन्ने के खेत में उसका क्षत-विक्षत शव मिला। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। विश्व हिंदू परिषद सदस्य संदीप सिंह की बछिया रात में अहाते में बंधी थी। ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ जंगल की ओर से आया और बछिया को दबोचकर गन्ने के खेत में ले गया।
विज्ञापन

सुबह तलाश के दौरान उसका शव मिला। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच की। मौके पर मिले पद चिह्नों से तेंदुए के हमले की पुष्टि हुई। ग्रामीण लाल विक्रम सिंह और हनुमान सिंह ने बताया कि तेंदुए ने रेंगू की भैंस के बच्चे पर भी हमला किया था। हालांकि, परिजनों की सतर्कता से उसे बचा लिया गया। ग्रामीणों ने प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र भेजकर गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। रेंजर के. के. सिंह ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया था। क्षेत्र में गश्त बढ़ाते हुए निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed