फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard cub died

ठंड से तेंदुआ शावक की मौत

Mon, 26 Dec 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट की सुजौली रेंज में सुबह तेंदुए का एक शावक गन्ने के खेत में मृत मिला। सूचना पर पहुंचे वनाधिकारियों ने शावक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुजौली रेंज क्षेत्र में ग्राम लालमोहरपुरवा के निकट मोहनलाल के गन्ने के खेत में सोमवार सुबह लोगों ने तेंदुए के शावक का शव देखा। उन्होंने सूचना रेंज कार्यालय को दी गई।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी सतीश वर्मा, कतर्नियाघाट रेंज के रेंजर गयादीन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वनाधिकारियों ने शावक के शव को ले जाकर सुजौली रेंज कार्यालय पर तीन डॉक्टरों के पैनल ने सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. एसके सक्सेना, मिहींपुरवा के चिकित्सक केएन कटियार व सुजौली के डॉ. बीके राय का कहना था कि ठंड के चलते शावक की मौत हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक मृतक मादा शावक की उम्र लगभग दो वर्ष थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ जीपी सिंह का कहना है कि ढाई वर्ष तक शावक मादा के साथ रहते हैं।शायद शावक भटक कर गन्ने के खेत में पहुंच गया। ठंड सहन नहीं कर पाने के चलते दम तोड़ दिया। शव पूरी तरह अकड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed