फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard came on the road during police patrol

पुलिस गश्त के दौरान मार्ग पर आ गया तेंदु

Thu, 22 Jul 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Leopard came on the road during police patrol
बिछिया (बहराइच)। बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा में जा रही सुजौली पुलिस के वाहन के सामने तेंदुआ गया। पुलिस द्वारा हार्न बजाया गया। लगभग 10 मिनट बाद तेंदुआ जंगल की ओर गया। तब पुलिसकर्मी गश्त के लिए गए। वहीं सुजौली के बनकटी गांव में पहुंचे तेंदुए ने बकरे का शिकार कर लिया। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई है। अभी तक वनकर्मी मौके पर नहीं गए हैं।
विज्ञापन

सुजौली थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि बुधवार को बकरीद पर्व को सकुशल निपटाने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। पुलिस कर्मी अख्तर अली, एकांश पांडेय वाहन से गश्त के लिए जा रहे थे। पुलिस कर्मी कतर्नियाघाट रेंज के गिरिजापुरी पेट्रोल पंप के निकट गिरिजापुरी-सुजौली मार्ग पर पहुंचे। तभी सामने सड़क पर तेंदुआ आ गया। वह सड़क पर ही गुर्राने लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन रोक दिया। काफी देर तक हार्न बजाया। लगभग 10 मिनट बाद तेंदुआ जंगल की ओर गया। इस पर पुलिसकर्मी ड्यूटी के लिए रवाना हुए। वहीं सुजौली रेंज के ग्राम रमपुरवा के मजरा बनकटी गांव निवासी घुरहू के घर में तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने अहाते में बंधे बकरे पर हमला कर दिया। बकरे के चीखने की आवाज पाकर परिवार के लोग दौड़े। इस पर तेंदुआ बकरे को जंगल की ओर घसीट ले गया। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई है। लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed