फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacks young man doing irrigation

Bahraich News: सिंचाई कर रहे युवक पर तेंदुए का हमला

Sat, 20 Dec 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 20 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks young man doing irrigation
बहराइच। सुजौली रेंज के जंगल के पास बृहस्पतिवार देर रात को गेंहू की फसल की सिंचाई करते समय किसान अरुण कुमार यादव (21) पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया और उनका एक पैर दबोच कर जमीन पर पटक दिया। युवक के शोर मचाने पर पास के ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर दौड़े और तेंदुए को खदेड़कर युवक की जान बचाई।
विज्ञापन


आननफानन अरुण को एंबुलेंस से मोतीपुर सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत देखते हुए उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के गांवों में सतर्क रहने की सलाह दी। तेंदुए के इस हमले से गांव में दहशत का माहौल है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से जंगल के पास अकेले जाने से बचने और खेत में सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed