{"_id":"67ec3f0e2e4848f8a901c4fa","slug":"leopard-attacks-in-two-villages-two-farmers-injured-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128499-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दो गांवों में तेंदुए का हमला, दो किसान जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दो गांवों में तेंदुए का हमला, दो किसान जख्मी
Wed, 02 Apr 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट के विशुनापुर में तेंदुए के हमले में घायल मुन्नी लाल।
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में तेंदुए के हमले बदस्तूर जारी हैं। सोमवार रात से मंगलवार दोपहर के बीच तेंदुए ने दो गांंवों में दो किसानों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों किसानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों गांवों में दहशत का माहौल है।
कतर्नियाघाट वन रेंज की ग्राम पंचायत विशुनापुर के प्रधान बसंतलाल के छोटे भाई मुन्नीलाल (40) मंगलवार दोपहर खेत में लगी मटर की फसल काट रहे थे। इसी दौरान जंगल से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मुन्नीलाल चीख पड़े और पास खड़ी साइकिल को ढाल बनाकर तेंदुए से संघर्ष शुरू किया। मुन्नीलाल की चीख सुन आसपास के किसान भी हांका लगाते हुए दौड़े, जिस पर तेंदुआ मुन्नीलाल को छोड़ कर जंगल में भाग गया। परिजनों ने उन्हें पीएचसी आंबा पहुंचाया, जहां डॉक्टर न मिलने पर पीएचसी सुजौली पहुंचाया गया। हमले की सूचना पर वन दरोगा मयंक पांडे, वन रक्षक अजय सिंह, योगेश सिंह, हीरालाल ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। साथ ही सभी को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया।
उधर, कतर्नियाघाट वन रेंज की ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा मंगलपुरवा में सोमवार रात तेंदुए ने दस्तक दी। तेेंदुए ने फसल की रखवाली कर रहे किसान राम मिलन (25) पर पीछे से हमला कर दिया। राममिलन शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गया। उनकी चीख सुन दर्जनों ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो तेंदुआ राम मिलन को छोड़ कर भाग गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
दो शावकोंं के साथ घूम रही मादा तेंदुआ
चहलवा निवासी हरिराम, गोविंद, मालती गौतम, आशाराम आदि ने बताया कि बीते कई दिनों से एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकोंं के साथ घूम रही है। उसे कई बार खेतों के पास देखा गया है और हांका लगाकर भगाया गया है।