Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacks four children; panic in the village

Bahraich News: तेंदुए ने चार बच्चों पर किया हमला, गांव में दहशत

Sun, 15 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 15 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks four children; panic in the village
मिहींपुरवा। बहराइच वन प्रभाग की चकिया रेंज के उचवा बालापुर गांव में शुक्रवार रात तेंदुए ने चार घरों में घुसकर बच्चों पर हमला कर दिया। हमले में दो बच्चियां व दो बच्चे जख्मी हो गए। सभी परिवार के साथ सो रहे थे। चीख-पुकार सुनकर जागे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर तेंदुए को खदेड़ा। सभी को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया। वहां से चार वर्षीय बच्चे को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। वन विभाग के अनुसार, मां से बिछड़ा अल्पवयस्क तेंदुआ जंगल से गांव में पहुंचा था।
विज्ञापन


गांव निवासी अच्छन के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब एक से तीन बजे के बीच सभी लोग घरों में सो रहे थे। उसी दौरान तेंदुए ने अलग-अलग घरों में घुसकर बच्चों पर हमला कर दिया। घायलों में अच्छन का पुत्र शमसुद्दीन (4), इसरार का पुत्र नूर आलम (7), लल्लन की पुत्री लक्ष्मी (10) और आशिक की पुत्री शीबा (6) शामिल हैं।
विज्ञापन


हमले से घरों में चीख-पुकार मच गई। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और शोर मचाकर तेंदुए को खदेड़ दिया।

शुरुआत में ग्रामीणों को हमलावर वन्यजीव के लकड़बग्घा होने की आशंका थी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच के बाद तेंदुए के हमले की पुष्टि की। प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेशा ने बताया कि आशंका है कि अल्पवयस्क तेंदुआ अपनी मां से बिछड़कर जंगल से गांव में आ गया था। मां की तलाश में वह घरों में घुसा और सो रहे बच्चों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। ग्रामीणों को रात में बच्चों को अकेला न छोड़ने और सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed