{"_id":"5e6bbd8d8ebc3ea7b770ab40","slug":"leopard-attacked-young-man-returning-with-offerings-bahraich-news-lko5133214155","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसाद चढ़ाकर लौट रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसाद चढ़ाकर लौट रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला
विज्ञापन
मुर्तिहा रेंज के सेमरीघटही में तेंदुए के हमले में घायल युवक।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रा (बहराइच)। मुर्तिहा रेंज में स्थित धार्मिक स्थल पर प्रसाद चढ़ाने के बाद लौट रहे साइकिल सवार युवक को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल युवक को पीएचसी से सीएचसी रेफर कर दिया गया है। वनकर्मियों ने मौके का मुआयना कर तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत सेमरीघटही गांव निवासी रामजी चाई (34) पुत्र शत्रोहन शुक्रवार को साइकिल से प्रसाद चढ़ाने गए थे। मुर्तिहा रेंज के जंगल में स्थित बाबा पेवनदास के स्थान पर प्रसाद चढ़ाकर रामजी साइकिल से देर शाम लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में जंगल से निकले तेंदुए ने रात करीब 7.30 बजे उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और हांका लगाया। इस पर तेंदुआ युवक को छोड़कर जंगल की ओर गया।
रामजी को लोगों ने पीएचसी सेमरीघटही पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन दरोगा इसरार हुसैन और वन रक्षक बंभन मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। वन दरोगा ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की। वन दरोगा ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।