फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacked farmer in the field, admitted

खेत में तेंदुए ने किसान पर किया हमला, भर्ती

Tue, 18 Aug 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked farmer in the field, admitted
उर्रा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज के सेमरी मलमला गांव निवासी एक किसान शाम को खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान जंगल से निकलकर खेत में पहुंचे तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। किसान ने तेंदुए से संघर्ष करते हुए शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और हांका लगाते हुए तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ा। घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत सेमरी मलमला गांव निवासी शंभू (40) पुत्र रमायन सोमवार की शाम सात बजे खेत में रखवाली के लिए गया था। मवेशियों से बचाव के लिए वह बाड़ को दुरुस्त कर रहा था। इसी दौरान जंगल से आए तेंदुए ने शंभू पर हमला कर दिया। किसान ने तेंदुए से संघर्ष करते हुए शोर मचाया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और हांका लगाते हुए मशाल जलाई। इस पर तेंदुआ शंभू को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। तेंदुए के हमले में शंभू के सिर और पीठ में गहरे जख्म हो गए। घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन दरोगा इसरार हुसैन मौके पर पहुंचे। वन दरोगा ने पदचिन्हों से तेंदुए के हमले की पुष्टि की। वन दरोगा ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। वहीं, तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed