फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacked child sleeping at home

घर में सो रहे बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला

Sat, 03 Aug 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked child sleeping at home
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के आंबा गांव में शुक्रवार की रात एक तेंदुए ने घर में सो रहे मासूम पर हमला कर दिया। मच्छरदानी लगी होने से तेंदुआ उसे मार नहीं सका। इस दौरान परिवारीजनों के जागने व हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए ने रात में ही एक बकरी व बछड़े को निवाला बना लिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। मामले की सूचना देने के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के आंबा गांव में तीन दिनों से तेंदुआ व बाघ दस्तक दे रहा है, जिससे पहले से ही ग्रामीण दहशत में थे। ग्रामीण जागकर समूहों में एकत्र होकर रात बिता रहे हैं। शुक्रवार की रात आंबा गांव निवासी वकील पुत्र शरीफ अपने परिवारीजनों के साथ घर में सो रहे थे। उनका दो वर्षीय पुत्र आसिफ भी एक चारपाई पर मच्छरदानी के अंदर लेटा हुआ था।
विज्ञापन

इसी दौरान घर में तेंदुआ आ धमका और उसने आसिफ पर हमलाकर मच्छरदानी को फाड़ने का प्रयास किया। आहट पाकर जागे परिवारीजनों ने हांका लगाना शुरू कर दिया। इससे तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इससे पूर्व तेंदुए ने गांव निवासी उम्मीद अली की बकरी को निवाला बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव निवासी जोखा के बछड़े को भी मारकर खा गया। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय में दी है, लेकिन वन विभाग के कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। तेंदुए के लगातार हो रहे हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed