फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   leopard attacked bike-riding SI and constable In Bahraich they saved their lives by driving away car

UP News: बाइक सवार एसआई व दीवान पर तेंदुए ने मारा झपट्टा, गाड़ी भगाकर बचाई जान; ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Fri, 09 May 2025 04:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 May 2025 04:33 PM IST
सार

बहराइच में बाइक सवार एसआई व दीवान पर तेंदुए ने पीछे से झपट्टा मारा। उनकी नजर पड़ी तो उन्होंने गाड़ी भगाकर अपनी जान बचाई। बिछिया-गिरिजापुरी रास्ते पर दो महीने से तेंदुए ने डेरा जमा रखा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
leopard attacked bike-riding SI and constable In Bahraich they saved their lives by driving away car
तेंदुआ। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार की शाम बाइक से जा रहे गिरिजापुरी चौकी प्रभारी राजकुमार यादव एवं दीवान शिवकुमार यादव पर तेंदुए ने झपट्टा मारा। इस दौरान दोनों ने बाइक की गति बढ़ाकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत पहले से अधिक बढ़ गई है।

विज्ञापन


गिरिजापुरी चौकी प्रभारी व दीवान बृहस्पतिवार को बिछिया बाजार से सिचाई कालोनी स्थित चौकी जा रहे थे। इस दौरान बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर तेंदुए ने अचानक उन पर पीछे से हमला करने का प्रयास किया। दीवान ने शोर मचाते हुए बाइक की गति बढ़ा दी। इसके बाद तेंदुआ झाड़ियों में चला गया। चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि तेंदुए के हमले से वो दोनों बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन

इससे पहले कई लोगों को कर चुका घायल

बताते चलें कि बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग के किनारे घनी झाड़ियां हैं। इनमें हिंसक जानवर आसानी से छिप जाते हैं। वहीं इस रास्ते पर तेंदुआ करीब दो महीने से झाड़ियों में डेरा जमाए हुए है। इससे पहले इसी मार्ग पर तेंदुए ने एक रेल कर्मी को घायल किया था। वहीं बाइक सवार कैलाशपुरी अजय साहनी को भी घायल कर चुका है। इससे आम राहगीरों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed