फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   leopard attacked and injured woman sleeping on veranda In Bahraich causing panic among villagers

Bahraich News: बरामदे में सो रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, आदमखोर ने नोचा सिर; ग्रामीणों में दहशत

Sun, 05 Oct 2025 10:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 10:57 AM IST
सार

बहराइच में बरामदे में सो रही महिला पर तेंदुए ने हमला करके घायल कर दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाई है। 

विज्ञापन
leopard attacked and injured woman sleeping on veranda In Bahraich causing panic among villagers
घायल मायावती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बहराइच में शुक्रवार की रात घर के बाहर बरामदे में सो रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लाठी-डंडे लेकर ग्रामीणों ने किसी तरह आदमखोर को भगाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव व आसपास क्षेत्र में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। गांव किनारे जंगल और नहर होने से अंधेरे में तेंदुआ अक्सर गांव में आ जाता है। 

विज्ञापन


घटना सुजौली रेंज के रमपुरवा बनकटी गांव की है। गांव निवासी मायावती (45) पत्नी मोहन अपने घर के बरामदे में सो रही थीं। रात करीब 1 बजे तेंदुआ दीवार फांदकर घर में घुस आया। वह मायावती पर झपट पड़ा। सिर का मांस नोच लिया। चीख सुनकर घर और गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े। हांका लगाया तब आदमखोर भग गया।
विज्ञापन


इसके बाद घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सुजौली ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे सीएचसी, मिहींपुरवा के लिए रेफर कर दिया। गजमित्र अशोक कुमार ने बताया कि कई दिनों से गांव के आसपास तेंदुए का मूवमेंट बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने घायल की आर्थिक मदद की

सुजौली रेंज के रेंजर रोहित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर टीम मौके पर भेजी गई है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है। उच्च अधिकारियों से पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी गई है। वन विभाग की ओर से घायल महिला के इलाज के लिए तत्कालिक सहायता स्वरूप दो हजार रुपये परिजनों को दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed