फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attack on a farmer working in the field

खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला

Sat, 16 May 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Leopard attack on a farmer working in the field
मोतीपुर (बहराइच)। मोतीपुर रेंज के लोनियनपुरवा गांव में शनिवार की सुबह खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान के शोर मचाने पर पास में मौजूद ग्रामीण उस ओर दौड़े तो तेंदुआ पास के गन्ने के खेत में छिप गया। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। तेंदुए के पहुंचने की सूचना पर वन विभाग तथा पुलिस की टीम गांव में गश्त कर रही है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में मोतीपुर रेेंज अंतर्गत लोनियनपुरवा गांव जंगल से सटा है। गांव निवासी किसान ठाकुर (32) पुत्र परिक्रमा शनिवार सुबह 10 बजे के आसपास खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। किसान के शोर मचाने पर पास में मौजूद ग्रामीण उस ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

लोगों को आता देख तेंदुआ पड़ोसी बाबूराम के गन्ने के खेत में चला गया। ग्रामीणों ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन क्षेत्राधिकारी आनंद प्रकाश आर्य, परिक्रमा, मुकुटमणि पांडेय के साथ पुलिस टीम के अपराध निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तेंदुए की तलाश के लिए वन तथा पुलिस की टीम गश्त कर रही है। कतर्नियाघाट के प्रभागीय वनाधिकारी जीपी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वनकर्मियों को मौके पर भेजकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। टीम निरंतर गश्त कर रही है। तेंदुआ शायद लखीमपुर के जंगलों में चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed