फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leaders of the Maurya community held a candlelight march.

Bahraich News: मौर्य समाज के नेताओं ने निकाला कैंडल मार्च

Tue, 01 Sep 2026 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Leaders of the Maurya community held a candlelight march.
बहराइच में कैंडिल मार्च निकालते मौर्य समाज के लोग।
बहराइच। मौर्य समाज पर अत्याचार होने और इसके बाद भी सत्ता के महत्वपूर्ण पदों पर बैठे समाज के नेताओं द्वारा चुप्पी साधे रहने का आरोप लगाते हुए समाज के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट धरना स्थल से भीम राव आंबेडकर पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। आंदोलन का नेतृत्व आशीष कुमार मौर्य कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कैंडल मार्च के माध्यम से उन नेताओं को प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि दी गई, जो सत्ता में रहते हुए समाज पर हो रहे अत्याचार, शोषण और हत्या की घटनाओं के खिलाफ अपनी आवाज तक नहीं उठा पा रहे हैं। श्री मौर्य ने कहा कि जिन नेताओं को समाज ने अपना वोट व साथ देकर पद या सत्ता तक पहुंचाया, वही नेता पद या सत्ता की कुर्सी मिलते ही समाज के दर्द और संघर्ष को भूल गए हैं।
विज्ञापन

इस मौके माधव राज मौर्य, रामू मौर्य, स्वामी दयाल मौर्य, माधव मौर्य, रक्षा राम मौर्य, विजय कुमार मौर्य, सम्राट राकेश पटेल, अर्जुन सिंह पटेल, अरविंद चौधरी, अंकित मौर्य, ओम प्रकाश वर्मा, दीपक मौर्य, लोकेश मौर्य, दिवाकर मौर्य, एडवोकेट संजीव कुमार मौर्य , पवन कुमार मौर्य, शिव कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed