फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leaders and workers engaged in monitoring EVMs

Bahraich News: ईवीएम की निगरानी में लगे नेता और कार्यकर्ता

Wed, 29 May 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 29 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Leaders and workers engaged in monitoring EVMs
सीसीटीवी कक्ष में जमाया डेरा, हर कैमरे पर रखी जा रही नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद से इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार गल्लामंडी के स्ट्रांग रूम में रखीं ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही सीसीटीवी कक्ष में लगे कैमरों पर भी नजर रख रहे हैं।

बहराइच लोकसभा के लिए 13 मई व कैसरगंज लोकसभा के लिए 20 मई को मतदान हुआ। मतदान संपन्न होने के बाद सलारपुर स्थित नवीन गल्ला मंडी स्थल के स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनों को रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए रोटेशन के हिसाब से 24 घंटे सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। लेकिन विपक्षी दल भी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा में लगे हुए है। इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुरक्षा कर्मियों की भांति ही रोटेशन में 24 घंटे गल्ला मंडी स्थल के बाहर डटे रहते हैं। बुधवार को सपा कार्यकर्ता सीसीटीवी कक्ष में कैमरों की निगरानी करते दिखे। साथ ही बैरियर पर भी सपा कार्यकर्ता खड़े मिले।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए है। नियमित नवीन गल्ला मंडी स्थल के स्ट्रांग रूम में पहुंचकर जायजा लिया जाता है। पुलिस व अर्धसैनिक बलों के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed