{"_id":"66f6b471865b2a48970f72ba","slug":"lawyers-protest-against-sdm-bahraich-news-c-98-1-slko1007-120576-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: एसडीएम के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: एसडीएम के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन
Fri, 27 Sep 2024 07:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
कैसरगंज तहसील पर एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन करते अधिवक्ता। -संवाद
कैसरगंज (बहराइच)। तहसील कैसरगंज के परिसर में एसडीएम के खिलाफ चल रहा वकीलों का धरना-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। आक्रोशित वकीलों ने निर्णय लिया कि जब तक एसडीएम वकीलों के प्रति अपने आचरण में सुधार नहीं लाएंगे, आंदोलन जारी रहेगा।
एसडीएम कैसरगंज आलोक प्रसाद पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहसील के वकील तहसील अधिवक्ता संघ की अगुवाई में बुधवार से आंदोलित हैं। वकीलों ने बृहस्पतिवार को भी तहसील परिसर में एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इसके बाद वकीलों ने तहसील के बार भवन में बैठक की। सभी ने एसडीएम के आचरण पर सवाल उठाते हुए गहरी नाराजगी जताई। वकीलों ने निर्णय लिया कि जब तक एसडीएम अपने आचरण व व्यवहार में सुधार नहीं लाएंगे, सभी उनके कोर्ट का बहिष्कार कर आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष गंगाराम मिश्र, महामंत्री ज्ञानबाबू वर्मा, विजय प्रताप सिंह, राजकिशोर यादव, विनोद कुमार चौहान, वेदप्रकाश सिंह, सत्यशरण सिंह, सूर्यभान सिंह, नसीब खान, चित्रसेन सिंह, मनोज सिंह, बालकराम सरोज, दयाराम यादव, मनोहर लाल वर्मा, नारायण शर्मा व मनोज आदि मौजूद रहे।