फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Law and order will remain tight in Sawan

Bahraich News: सावन में चुस्त-दुरुस्त रहेगी कानून एवं शांति व्यवस्था

Wed, 05 Jul 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 05 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Law and order will remain tight in Sawan
बहराइच। सावन माह के दौरान कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में बैठक हुई। डीएम मोनिका रानी व एसपी प्रशांत वर्मा ने सभी एसडीएम व सीओ को निर्देश दिए कि कार्यक्रम करने वाले आयोजकों व डीजे वालों के साथ बैठकें भी आयोजित कर आवश्यक प्रबंध भी कर लिए जायं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मंदिरों एवं शिवालयों के पुजारियों व प्रबंधकों से समन्वय कर सीसी टीवी कैमरे लगवाएं। घाटों पर विशेष निगरानी रखी जाय। नदी के गहराई का संकेतांक लगाएं तथा आवश्यकतानुसार बैरीकेटिंग भी करा दी जाए।
विज्ञापन


डीएम व एसपी ने कहा कि इस अवधि में मोर्हरम सहित कई अन्य त्योहार भी होगें इन त्योहारों के अवसर पर विशेष सतर्कता बरती जाय। निकायों के अधिशासी अधिकारियों एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए गए कि विभिन्न घाटों, नहरों, कांवड़ मार्गों एवं मंदिरों, शिविरों के आस-पास स्वच्छता व साफ-सफाई, डस्टबिन, पेयजल तथा प्रकाश व्यवस्था के माकूल बंदोबस्त सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने डीपीआरओ को यह भी निर्देश दिया कि समस्त ग्राम प्रधानों को इस आशय का पत्र भेजवाया जाय कि सावन माह के दौरान साफ-सफाई तथा ग्रामों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा पीड़ितों के खातों में भेजे 17.67 लाख
बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि तहसील महसी अंतर्गत सांप काटने के कारण दो व्यक्तियों की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को चार-चार लाख रुपये, पानी में डूबने के कारण दो व्यक्तियों की मृत्यु होने के परिणाम स्वरूप आठ लाख की मदद दी गई है। इस प्रकार कुल 20 पीड़ित व्यक्तियों/मृतकों के आश्रितों के खातों में 17 लाख 67 हजार की धनराशि भेजी गई है। (संवाद)


प्रशिक्षित किये गये जिले के अधिकारी
बहराइच। जिले में संभावित बाढ़ को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में बाढ़ मॉकड्रिल संबंधित ओरिएंटेशन एंड क्वार्डिनेटिंग कांफ्रेंस का वर्चुअल आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में जिले के इन्सीडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed