फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Late Murarilal Memorial National Debate Competition Today

स्व. मुरारीलाल स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आज

Sun, 28 Jul 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Late Murarilal Memorial National Debate Competition Today
बहराइच। स्वर्गीय मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को मिथिलेश नंदिनी रेशमा आरिफ महाविद्यालय नानपारा के सभागार में होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता मेें प्रतिभाग करने वाले चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही चयनित प्रतिभागियों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन

अमर उजाला पत्र समाचारों के साथ सामाजिक सरोकारों की भूमिका में भी अग्रणी है। उसी के तहत अमर उजाला की ओर से स्वर्गीय मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मिथिलेश नंदिनी रेशमा आरिफ महाविद्यालय नानपारा में सोमवार को 10.30 बजे से होगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले के सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के साथ ही सम्मान पत्र भी प्रदान किया जाएगा। चयनित प्रतिभागी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सकेंगे। इसके बाद राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों का मेधा के अनुरूप चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानपारा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी रामसुरेश वर्मा व विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह होंगे। इसके अलावा एसडीएम डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय, सीओ अरुण चंद्र भी प्रतियोगिता के अतिथि होंगे। चार सदस्यीय निर्णायक मंडल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का चयन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed