{"_id":"6925f4c38f272c12000ded4e","slug":"land-acquisition-for-240-km-new-railway-line-completed-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-140279-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 240 किमी नई रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 240 किमी नई रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण पूरा
विज्ञापन
बहराइच। लंबे समय से प्रतीक्षित बहराइच-खलीलाबाद नई रेल लाइन परियोजना अब रफ्तार पकड़ चुकी है। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा 240 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जमीन उपलब्ध होते ही अब रेलवे प्रशासन ने निर्माण कार्य को गति दे दी है। यह परियोजना न केवल बहराइच को एक प्रमुख रेल हब के रूप में विकसित करेगी, बल्कि श्रावस्ती जैसे अंतरराष्ट्रीय बौद्ध तीर्थ को पहली बार रेल मार्ग से जोड़ने का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।
श्रावस्ती जिले में अभी तक रेल लाइन का अभाव था। दो वर्ष पहले मंजूर हुई इस नई परियोजना के जरिए पहली बार श्रावस्ती को रेल नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। परियोजना के लिए केंद्र सरकार पहले ही 4939.78 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दे चुकी है। बहराइच और श्रावस्ती जिलों में जमीन अधिग्रहण का काम सबसे बड़ा चुनौतीपूर्ण चरण था, जो अब पूरा हो गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ महेश गुप्त ने बताया कि परियोजना का सर्वे और जमीन अधिग्रहण दोनों कार्य पूरे हो चुके हैं। कई स्थानों पर प्रारंभिक निर्माण भी शुरू कर दिया गया है, जबकि आने वाले महीनों में निर्माण की गति और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
मंडल के इन जिलों को मिलेगा सीधा लाभ
बहराइच–खलीलाबाद रेल लाइन बनने से बहराइच, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर सहित पांच जिलों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। धार्मिक पर्यटन, व्यवसाय और यातायात सुविधाओं में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।