{"_id":"67b3859fca8ca196250899c7","slug":"lakhs-collected-in-the-name-of-labor-registration-and-housing-bahraich-news-c-98-1-slko1011-126878-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: श्रमिक पंजीकरण व आवास दिलाने के नाम पर वसूल लिए लाखों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: श्रमिक पंजीकरण व आवास दिलाने के नाम पर वसूल लिए लाखों
Tue, 18 Feb 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
बहला (बहराइच)। नानपारा कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी निवासी ठग ने श्रमिक पंजीकरण व सरकारी आवास दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से लाखों रुपए ऐंठ लिए और फरार हो गया। ग्रामीणों की शिकायत पर कोतवाली नानपारा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
कोतवाली नानपारा पहुंचे टेडिया गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व वाराणसी निवासी दिवाकर गुप्ता उनके गांव आए थे। होटल व्यवसायी संजीत की जमीन पर उसने नर्सरी का व्यवसाय शुरू किया। आरोप है कि ग्रामीण सलीम व 24 अन्य ग्रामीणों को छह-छह हजार के मानदेय पर काम पर रखा। इस दौरान ग्रामीणों को विश्वास में लेकर 1000 रुपये श्रमिक पंजीकरण व 5000 रुपये रुपये आवास दिलाने के नाम पर ले लिए। श्रमिकों को उनकी मजदूरी भी नहीं दी। कोतवाल प्रदीप सिंह के मुताबिक ग्रामीणों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।