फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lakhimpur youth dies after being run over by an unidentified vehicle.

Bahraich News: अज्ञात वाहन से कुचलकर लखीमपुर के युवक की मौत

Fri, 24 Jul 2026 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lakhimpur youth dies after being run over by an unidentified vehicle.
मिहींपुरवा। लखीमपुर जिले के बोझापुरवा निवासी एक युवक की बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। शव क्षतविक्षत हो जाने से पुलिस को उसकी पहचान में परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर शाम पहचान होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लखीमपुर के थाना ईसानगर अंतर्गत बोझापुरवा निवासी नान्हू (40) बृहस्पतिवार को बैंक के काम से गूढ़ चौराहा आए थे। इसी दौरान वह किसी वाहन की चपेट में आकर कुचल गए। इससे उनका चेहरा क्षतविक्षत हो गया। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान कराने के प्रयास किए, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। क्षेत्र में दुर्घटना की सूचना मिलने पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। देर शाम परिजनों के आने पर शव की पहचान हो सकी। थाना प्रभारी मोतीपुर ब्रह्मा गोंड ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed