{"_id":"e030f2d42c562465dbf5e6f98b4944a8","slug":"lady-burnt-during-cooking-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"माचिस जलाते ही भड़की आग, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माचिस जलाते ही भड़की आग, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 11 Jul 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। हरिहरपुर रैकवारी गांव निवासी एक महिला को गैस चूल्हे बंद न करना भारी पड़ गया।
थोड़ी देर बाद उसने जैसे ही माचिस जलाई तो लपटों से घिर गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर रैकवारी गांव निवासी छाया (32) शुक्रवार देर शाम गैस चूल्हे पर खाना बनाने जा रही थी।
उसने माचिस से चूल्हा जलाना चाहा लेकिन माचिस गीली होने के कारण जली नहीं। छाया गैस चूल्हा खुला छोड़कर ही माचिस लेने चली गई।
लौटने पर जैसे ही उसने माचिस जलाई, रसोई में आग भड़क गई और छाया लपटों से घिर गई। घर के बाहर बच्चों संग बैठा पति चीख सुनकर दौड़ा। पत्नी को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई।