{"_id":"5e17626a8ebc3e8803061944","slug":"laborer-scorched-in-sugar-mill-due-to-explosion-of-molasses-tank-bahraich-news-lko502192839","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल में शीरे का टैंक फटने से मजदूर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल में शीरे का टैंक फटने से मजदूर झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवल (बहराइच)। आईपीएल चीनी मिल में बुधवार की रात शीरे का टैंक फट गया, जिससे वहां काम कर रहे एक श्रमिक पर खौलता शीरा गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। सहयोगियों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया। यहां हालत नाजुक देख झुलसे श्रमिक को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है। उधर, मिल प्रशासन घटना को दबाने में लगा हुआ है। मिल के अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
जरवलरोड थाना अंतर्गत आईपीएल चीनी मिल में देर रात गर्म होकर शीरे का टैंक फट गया। इससे वहां काम कर रहे मजदूर अंकित (20) पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी सहारनपुर पर गर्म शीरा गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। सहकर्मियों की मदद से उसे चीनी मिल के चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद भेज दिया गया।
सीएचसी में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर सुनील सिंह ने मजदूर की हालत नाजुक देख उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया है। वहीं, चीनी मिल के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे है। आईपीएल शुगर मिल प्रबंधन की ओर से घटना को छिपाने को लेकर शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों में आक्रोश है। इस मामले में उपजिलाधिकारी कैसरगंज रामजीत मौर्या ने बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
पांच जनवरी को भी हुई थी एक मजदूर की मौत
आईपीएल शुगर मिल प्रबंधन की लापरवाही से पांच जनवरी 2019 को 110 डिग्री तापमान के शीरे के टैंक में गिरकर श्याम श्रीवास्तव (35) पुत्र वीरेंद्र श्रीवास्तव निवासी छितौनी बलरामपुर की भी मौत हो गई थी। मृतक के भाई रामजी श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने चीनी मिल के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह और चीफ केमिस्ट अरविंद कुमार देशवाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने जीएम की मिलीभगत से हत्या की धारा हटाकर गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर दिया था। इसके बाद से कोई कार्रवाई नहीं हुई।