{"_id":"60d765068ebc3e7ce75b84b5","slug":"kovishield-vaccine-is-not-getting-as-per-the-requirement-bahraich-news-lko584280528","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत के हिसाब से नहीं मिल रही कोविशील्ड वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत के हिसाब से नहीं मिल रही कोविशील्ड वैक्सीन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के 143 केंद्रों पर शनिवार को विशेष अभियान के तहत कोरोना से बचाने को वैक्सीनेशन कार्य हुआ। हालांकि इस दौरान जरूरत के अनुसार कोविशील्ड वैक्सीन नहीं मिल पायी। इसके चलते ही सिर्फ 10 हजार डोज ही विभिन्न केंद्रों पर भेजे गए जबकि 25 हजार डोज के लिए लखनऊ व अयोध्या मुख्यालय पत्राचार किया गया है। वैक्सीन आने पर ही सोमवार को सभी केंद्रों पर फिर से शिविर लगेगा।
कोरोना महामारी रोकथाम के लिए जिले में प्रतिदिन 19 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य जिला प्रशासन ने तय किया है। इस दौरान कोविशील्ड वैक्सीन जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों पर लगायी जा रही है जबकि कोवैक्सीन मेडिकल कालेज और ट्रामा सेंटर में ही लगाने को उपलब्ध है। मुख्यालय से मांग के अनुरूप कोविशील्ड वैक्सीन नहीं भेजे जाने के कारण ही शनिवार को सिर्फ 10 हजार डोज वैक्सीन ही लोगों को लग पायी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 143 केंद्रों पर वैक्सीनेशन हुआ। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। रिसिया के अग्रवाल अतिथि भवन में मारवाड़ी युवा मंच सृष्टि चेतना के तत्वाधान में शनिवार को वैक्सीनेशन हुआ। जिसमें डॉ. सद्दाम, एएनएम चंद्रा अग्रहरी और प्रभा यादव की देखरेख में 117 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि मुख्यालय पर शनिवार को लक्ष्य के मुताबिक वैक्सीन नहीं थी। इसके लिए अयोध्या और लखनऊ मुख्यालय को पत्राचार किया गया है। पत्राचार का जवाब मिलते ही वाहन संबंधित जिले को भेजी जाएगी। बताया कि वक्सीन की जितनी डोज थी, उतना टीकाकरण शनिवार को कर दिया गया है। रविवार को वैक्सीन आने पर ही सोमवार को सभी केंद्रों पर लोगों को टीका लगाया जाएगा।