{"_id":"62d059ab00dfa060a948b710","slug":"kidnapping-and-raping-a-minor-for-one-and-a-half-years-bahraich-news-lko639511766","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर डेढ़ साल तक नाबालिग से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कर डेढ़ साल तक नाबालिग से दुष्कर्म
विज्ञापन
बहराइच। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में किशोरी का अपहरण कर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी की नस काट दी और सिगरेट से हाथ जला दिया। डेढ़ साल बाद जब वह अपने घर लौटी तो पूरी व्यथा अपने परिवार को सुनाई। पीड़ित को परिजन थाने लेकर पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने आरोपी को दबोच कर जेल भेज दिया।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी बीते डेढ़ साल पहले बरदही बाजार में पीर बाबा के मजार पर अपने दूर के एक रिश्तेदार के साथ चादर चढ़ाने गई थी। आरोप है कि लौटते समय युवक ने चाय पिलाने के लिए रास्ते में रोका और चाय में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया। होश आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए किशोरी को अपने साथ गुजरात लेकर चला गया। आरोप है कि डेढ़ साल तक वह किशोरी के साथ युवक दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर युवक ने किशोरी के हाथ की नस काट दी और सिगरेट से हाथ जला दिया। पीड़िता ने बताया कि युवक काफी परेशान करता रहा। लगभग एक सप्ताह पहले वह किशोरी को लेकर अपने घर पहुंचा। मौका पाते ही किशोरी अपने मायके भाग आई और अपनी पूरी व्यथा परिवार को सुनाई।
किशोरी की यह बात सुनकर परिजन सकते में आ गये और पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष श्याम देव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक पुनीत कुमार जायसवाल निवासी गौसिन्हा जनपद गोंडा के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।