{"_id":"5d1ccaae8ebc3e3c87016211","slug":"kid-dies-of-fever-bahraich-news-lko4686712105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से मासूम रोगी की मौत, 20 और भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से मासूम रोगी की मौत, 20 और भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज बुखार से मासूम
की मौत, 20 और भर्ती
बहराइच। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में तेज बुखार से पीड़ित एक मासूम रोगी की इलाज के दौरान मौत हो गई। विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 20 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें पांच रोगियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीआईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
तराई में बदल रहा मौसम मासूमों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। चिल्ड्रेन वार्ड में इलाज के दौरान हर दूसरे दिन मासूमों की मौत हो रही है। हरदी थाना अंतर्गत शुक्लनपुरवा गांव निवासी सौम्या (14 माह) पुत्री कृष्ण कुमार को तेज बुखार की शिकायत पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार दोपहर में मासूम बालिका की मौत हो गई। परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर चले गए हैं। उधर बुखार व अन्य बीमारियों से ग्रसित 20 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें पांच रोगियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के पीआईसीयू में शिफ्ट किया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा का कहना है कि बदल रहे मौसम में बच्चों पर परिवारीजन विशेष ध्यान रखें।