फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   KDC Red won the Under-14 Champions League title

Bahraich News: केडीसी रेड ने जीता अंडर-14 चैंपियंस लीग का खिताब

Mon, 02 Feb 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 02 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
KDC Red won the Under-14 Champions League title
 बहराइच के केडीसी में ​क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता को शील्ड देते मुख्य अति​थि।     - स्रोत : आ
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज के मैदान में रविवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी ने आयोजित अंडर-14 चैंपियंस लीग का फाइनल मुकाबला केडीसी रेड और केडीसी ग्रीन के बीच खेला गया। इसमें केडीसी रेड विजयी रहा।
विज्ञापन


केडीसी रेड ने पहले बल्लेबाजी कर 50 ओवरों के मुकाबले में 27वें ओवर में 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम में अर्जुन कृष्णा और सोहेल खान ने 19-19 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी ग्रीन की टीम 103 रन ही बना पाई। दीपांकर ने 22 और कमलनयन तिवारी ने 20 रन बनाए। इस तरह केडीसी रेड ने 43 रनों से मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


कौस्तुभ मणि शुक्ला को मैन ऑफ द मैच, कपिल उपाध्याय को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, शिखर श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और कौस्तुभ मणि शुक्ला को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। अंपायरिंग प्रदीप गुप्ता और आशुतोष कैराती ने की। इस मौके पर कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed