{"_id":"6adcf68c119569624904a747","slug":"kdc-green-secures-a-brilliant-victory-in-an-exciting-contest-bahraich-news-c-98-1-slko1009-159141-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रोमांचक मुकाबले में केडीसी ग्रीन ने दर्ज की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रोमांचक मुकाबले में केडीसी ग्रीन ने दर्ज की शानदार जीत
Sat, 24 Oct 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
केडीसी में क्रिकेट मैच खेलता खिलाड़ी। - स्रोत : आयोजक
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज मैदान पर केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में चल रहे अंडर-14 चैंपियंस लीग टूर्नामेंट के तीसरे दिन के मुकाबले में केडीसी ग्रीन ने केडीसी येलो को पांच विकेट से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केडीसी येलो की पूरी टीम 15 ओवर में 74 रन पर सिमट गई। ग्रीन की ओर से आरेज खुर्शीद ने तीन और रोहन शर्मा ने दो विकेट झटके।
जवाब में 75 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी ग्रीन की टीम ने 12 ओवर में पांच विकेट खोकर आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया। येलो के लिए शिवांश राय, उजैर अली, वेदांश पांडे और अयान खान ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहन शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले में आशुतोष कैराती और प्रदीप गुप्ता ने अंपायरिंग की, जबकि सूरज तिवारी स्कोरर रहे।