फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kanha animal shelter will built in Nanpara

नानपारा में 1.68 करोड़ से बनेगा कान्हा पशु आश्रय

Wed, 14 Sep 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kanha animal shelter will built in Nanpara
नगर क्षेत्र में सड़कों पर घूमने वाले मवेशी दुर्घटनाओं का सबब बनते हैं। आए दिन वाहनों से टकराते हैं। जिसके कारण लोगों को जान गंवानी पड़ती है। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने कान्हा पशु आश्रय भवन की स्थापना को हरी झंडी दी है।
विज्ञापन


कान्हा पशु आश्रय भवन की स्थापना नानपारा में नगर पालिका की जमीन पर की जाएगी। इसके लिए एक करोड़ 68 लाख 71 हजार का बजट शासन ने स्वीकृत किया है। इस पशु आश्रय भवन में मवेशियों के चारे, पानी आदि की व्यवस्था होगी। पशु आश्रय स्थापना की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


नानपारा तहसील क्षेत्र में खुले मवेशियों के सड़क पर झुंड के झुंड निकलते हैं। इनका कोई वारिस नहीं होता है। यह मवेशी अचानक जब सड़क पार करते हैं तो रफ्तार में आने वाले बाइक, कार व अन्य वाहन सवार टकरा कर अनियंत्रित हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण जिंदगी पर भी बन आती है। इस समस्या को देखते हुए नानपारा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अब्दुल वहीद ने कान्हा पशु आश्रय भवन की स्थापना के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था।

अमर उजाला से बातचीत में चेयरमैन ने बताया कि शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए कान्हा पशु आश्रय भवन स्थापना को हरी झंडी दी है। लगभग 1.68 करोड़ का बजट खर्च होगा। यह बजट भी शासन से स्वीकृत कर दिया है। सप्ताह भर में कान्हा पशु आश्रय भवन के निर्माण की कवायद शुरू कर दी जाएगी।

भवन का निर्माण होने के बाद क्षेत्र के लावारिस मवेशियों को एक स्थान पर रखने की सुविधा होगी। इसके लिए कर्मचारी भी तैनात किये जाएंगे। कान्हा पशु आश्रय में मवेशियों के लिए सेल्टर चारा रखने के लिए स्टोर, बायो गैस सिस्टम व सोलर पावर प्लांट के माध्यम से पेयजल व प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।


नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि कान्हा पशु आश्रय भवन के लिए पानी टंकी के निकट खाली पड़ी जमीन को चिन्हित किया गया है। इसी जमीन पर भवन का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण का स्टीमेट विभाग के अवर अभियंता, सहायक अभियंता तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के द्वारा तैयार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed