फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kaiserganj police station became the first choice of public, rejected Hardi

Bahraich News: पब्लिक की पहली पसंद बना कैसरगंज थाना, हरदी को नकारा

Tue, 25 Apr 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 25 Apr 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Kaiserganj police station became the first choice of public, rejected Hardi
बहराइच। पुलिस व फरियादियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए पुलिस व्यवस्था में लगातार सुधार किया जा रहा है। साथ ही सुधारों की जांच करने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक की ओर से हर महीने पब्लिक अप्रूवल रेटिंग के तहत जनता से राय ली जाती है। मार्च माह की जारी रेटिंग में इस बार कैसरगंज थाना जनता की पहली पसंद बना है। वहीं हरदी थाने को पब्लिक ने सिरे से नकार दिया है। मार्च माह की सूची में हरदी थाने को 23वां स्थान मिला है।पब्लिक अप्रूवल रेटिंग के तहत जिले के सभी 23 थानों की प्रतिमाह पांच स्तंभो आईजीआरएस, पोसपोर्ट व चरित्र सत्यापन, ट्विटर, डायरेक्ट पोल व एफआईआर फीडबैक पर रेटिंग करवाई जा रही है। पब्लिक रेटिंग में कैसरगंज थाना प्रभारी द्ददन सिंह को 74.77 प्रतिशत रेटिंग अंक मिले हैं और वो रेटिंग में पहले स्थान पर हैं। वहीं रिसिया थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह 74.76 प्रतिशत रेटिंग अंक के साथ दूसरे व रामगांव थाना प्रभारी अमितेंद्र प्रताप सिंह 73.36 रेटिंग अंको के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

वहीं, इस रेटिंग में हरदी थाना प्रभारी अंजनि कुमार राय को सबसे कम 49.42 प्रतिशत अंक मिले हैं और वे रेटिंग में सबसे फिसड्डी साबित हुए हैं। हरदी थाना 23वें, तो दरगाह शरीफ 22वें और नानपारा कोतवाली 21वें स्थान पर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed