{"_id":"67b86988f3f2d1c3950cfd97","slug":"junior-assistant-of-irrigation-department-caught-red-handed-taking-bribe-in-bahraich-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सिंचाई विभाग का कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया, कई दिनों से टीम कर रही थी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सिंचाई विभाग का कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया, कई दिनों से टीम कर रही थी निगरानी
Fri, 21 Feb 2025 05:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Feb 2025 05:24 PM IST
सार
बहराइच में विजिलेंस टीम ने सिंचाई विभाग के कनिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम कई दिनों से इसकी निगरानी कर रही थी।
विज्ञापन
कनिष्ठ सहायक गणेश शुक्ला रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के बहराइच में शुक्रवार को सिंचाई विभाग का कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया। इसे विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम ने इसे 27 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा। कनिष्ठ सहायक गणेश शुक्ला को सूचना पर पहुंची गोंडा एंटी करप्शन थाने की ट्रैप टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
टीम सिंचाई विभाग के कर्मचारी की शिकायत पर कई दिनों से इस रिश्वतखोर को ट्रैप कर रही थी। इसे अधिशासी अभियंता नलकूप खंड सिंचाई विभाग बहराइच के कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन