फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jubileganj's team tops in volleyball

वालीबॉल में जुबलीगंज की टीम अव्वल

Sun, 01 Dec 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jubileganj's team tops in volleyball
बलहा विकास खंड के सहादत इंटर कालेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में वालीबाल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। नगर के सआदत इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वालीबॉल में जुबलीगंज ने बाजी मारी, वहीं दौड़ में रतना और परवेज तथा कबड्डी में विवेकानंद मंडल की टीम अव्वल रही। सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला युवा समन्वयक ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

नानपारा में स्थित सआदत इंटर कॉलेज में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन बीते दिन हुआ। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से संचालित नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि जिला युवा समन्वयक अनन्या सिंह रहीं। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल से युवाओं का सर्वांगीण विकास होने के साथ नई स्फूर्ति आती है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में वालीबॉल, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में रतना त्रिवेदी प्रथम, शीबा द्वितीय, नूरजहां तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में सचिन कुमार प्रथम, उज्ज्वल पांडेय द्वितीय, ज्ञान प्रकाश तृतीय रहे।। ऊंची कूद में आदित्य वर्मा ने प्रथम, ओमप्रकाश ने द्वितीय व प्रियांशू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में परवेज पांडेय प्रथम, फयाज बेग द्वितीय, सर्वेश पांडेय तृतीय रहे। साइकिल रेस में आफताब प्रथम, रजिया द्वितीय, आदित्य तृतीय रहे। बैडमिंटन में मेराज विजेता व निजामुद्दीन उप विजेता रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल विजेता रही।

वालीबॉल बालक वर्ग में जुबलीगंज युवा मंडल और सुंदर युवा मंडल का मुकाबला रोमांचक रहा। तृतीय राउंड के खेल में जुबलीगंज युवा मंडल की टीम विजेता रही। इस मौके पर केंद्र के लेखा लिपिक इंद्रसेेन चौधरी, स्वयंसेवक सुधाकर श्रीवास्तव, अकबर अंसारी, प्रशिक्षक आदर्श मिश्रा, रेफरी चेतराम भारती, सुशील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed