फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Joke turns fatal, young man dies after being beaten

Bahraich News: जानलेवा बन गया मजाक, पिटाई से युवक की मौत

Sat, 23 May 2026 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Joke turns fatal, young man dies after being beaten
फखरपुर। हैबतपुर पंडितपुरवा गांव में दो दिन पहले मजाक के दौरान हुई कहासुनी के बाद बृहस्पतिवार देर रात लात-घूंसे से युवक की पिटाई कर दी गई। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी फूलमती के मुताबिक उनके पति चेतराम (45) का दो दिन पहले गांव के ही हीरालाल से मजाक-मजाक में विवाद हो गया था। बात बढ़ने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि तभी से आरोपी रंजिश मानकर बैठा था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात चेतराम घर से खेत की ओर शौच के लिए गए थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे हीरालाल ने उन्हें रोक लिया और लात-घूंसे से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। परिजन घायल चेतराम को सीएचसी फखरपुर लेकर पहुंचे। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में पुलिस तैनात
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। थाना प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी हीरालाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चेतराम की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed