{"_id":"6a7e0cbee48f69a216074f79","slug":"jewelry-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-the-homes-of-the-village-head-and-another-person-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-155031-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: प्रधान व एक अन्य के घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: प्रधान व एक अन्य के घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी
विज्ञापन
हुजूरपुर में मकान में चोरी के बाद खेत में बिखरा सामान।
हुजूरपुर। पिपरिया महिपाल गांव में बुधवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। ग्राम प्रधान मंशाराम मौर्य के घर से करीब 21 लाख रुपये के नकदी-जेवर चोरी हुए। इसी रात गांव निवासी रोशन कुमार द्विवेदी के घर में भी चोरी की वारदात हुई।
चोर छत के रास्ते ग्राम प्रधान के घर में दाखिल हुए। उन्होंने कमरों में सो रहे परिजनों को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़कर चोरी की। चोरों ने करीब एक लाख रुपये नकद और सोने के जेवर चुराए। कुछ बक्से वे घर से बाहर खेत में ले गए और वहां तोड़कर सामान निकाला। मंशाराम ने बताया कि उनके पांचों भाइयों की पत्नियों के जेवर चोरी हुए हैं। कुल मिलाकर करीब 21 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
रोशन कुमार द्विवेदी के घर चोरी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रानीपुर थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार राय ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। लगातार दो घरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।