{"_id":"66aaba4c980df2d86b0a8ae7","slug":"jewelery-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-pharmacists-house-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-117805-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फार्मासिस्ट के घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फार्मासिस्ट के घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी
Thu, 01 Aug 2024 03:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
हुजूरपुर(बहराइच)। रानीपुर थाना क्षेत्र के सुरंगा रत्तापुर गांव निवासी फार्मासिस्ट चंद्र प्रताप सिंह के घर में मंगलवार की रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने 15 लाख के जेवर व नकदी चुरा ली। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।
सुरंगा रत्तापुर गांव निवासी चंद्र प्रताप ने बताया कि वह सीएचसी रमुवापुर में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात है। देर रात चोर उनके घर की छत से अंदर दाखिल हुए। इसके बाद परिजन जिस-जिस कमरे में सो रहे थे। उनकी कुंडी बाहर से बंद कर दी। अन्य कमरों में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़ उसमें रखी तीन जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठियां, सात हजार की नकदी सहित लगभग 15 लाख का सामान उठा ले गए। देर रात परिवार के सदस्य उठे तो कमरे का दरवाजा बंद पाया। इस पर उन्होंने आवाज लगाई तो घर के लोगों को सभी कमरे बंद मिले। परिजनों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने दरवाजों की कुंडी खोली। गृहस्वामी ने बाहर निकलकर देखा तो अन्य कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों में रखे जेवर गायब थे। बताया कि चोर उनके साथ ही छोटे भाई शिक्षामित्र शिवप्रताप और पुत्र भीम सिंह के जेवर भी ले गए हैं।