फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   JE arrested in medical college construction scam

मेडिकल कॉलेज निर्माण घोटाले में जेई गिरफ्तार

Sat, 16 Jan 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
JE arrested in medical college construction scam
बहराइच। मेडिकल कॉलेज निर्माण के घोटाले में फंसे राजकीय निर्माण निगम के अवर अभियंता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। करीब 15 करोड़ रुपये के घोटाले में अभियंताओं व कुछ फर्मों के मालिकों समेत 40 लोगों के खिलाफ सितंबर माह में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के निर्माण में कार्यदायी संस्था और ठेकेदारों ने जमकर मलाई काटी थी। राजकीय निर्माण निगम को मेडिकल कॉलेज के निर्माण का जिम्मा मिला था। निर्माण के लिए शासन ने करीब 189 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। जिसमें जमकर खेल खेला गया। शिकायत के बाद शासन ने जांच शुरू कराई। जिसमें 15 करोड़ रुपये के घोटाले की पुष्टि हुई। इस पर निर्माण निगम के अभियंताओं व फर्म के ठेकेदारों समेत 40 लोगों के खिलाफ सितंबर 2019 में कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

घोटाले में फंसे राजकीय निर्माण निगम के अवर अभियंता व गाजीपुर के नोनहरा थाने के ग्राम शक्करपुर निवासी राम आधार सिंह यादव को दरगाह एसओ मधुपनाथ मिश्र व स्वाट की अगुवाई में पुलिस टीम ने लखनऊ के गोमती नगर से शुक्रवार रात धर दबोचा। राम आधार सिंह यादव को जेल भेज दिया गया है। एसपी डॉ. विपिन मिश्र ने बताया कि अभी मुकदमे की विवेचना जारी है। जांच के बाद अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहराइच के मेडिकल कॉलेज के निर्माण में जिले के ठेकेदारों के साथ मिलकर सरकारी धन की बंदरबांट तो की ही गई थी। इसके साथ ही कानपुर, लखनऊ, लखीमपुर, श्रावस्ती, गोंडा, सीतापुर आदि जिलों की फर्मों को बिना किसी आदेश के चेक काटकर थमा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed