फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   JE and two clerks of Jal Nigam also Dismissed

जल निगम के जेई व दो लिपिक भी बर्खास्त

Wed, 04 Mar 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
JE and two clerks of Jal Nigam also Dismissed
बहराइच। जल निगम में भर्ती के तहत बहराइच में भी दो लिपिक और एक अवर अभियंता की तैनाती हुई थी। इनकी तैनाती के बाद से विभाग काम ले रहा था। सरकार द्वारा कराई गई जांच के बाद यहां तैनात तीनों कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। रात में बर्खास्तगी का आदेश मिलने के बाद से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

सपा शासनकाल में वर्ष 2016 में जल निगम में सहायक अभियंता, अवर अभियंता और लिपिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा आयोजित होने के बाद साक्षात्कार आदि की प्रक्रिया पूरी होने पर सफल आवेदकों को तैनाती दी गई थी।
विज्ञापन

इसके तहत बहराइच जनपद में अवर अभियंता अंशुमान और लिपिक जुनैद फारुकी व आशुतोष कुमार को तैनाती मिली थी। वर्ष 2017 से ये सभी जल निगम कार्यालय में काम कर रहे थे। सरकार की ओर से इन सभी की नियुक्तियों की जांच कराई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार देर रात तैनात किये गए सभी अभियंताओं और लिपिकों की बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया गया। देर रात जिले में आदेश पहुंचते ही हड़कंप मच गया। जल निगम के अधिशासी अभियंता आरबी राम ने बताया कि विभाग में तैनात एक अभियंता व दो लिपिक को बर्खास्त किया गया है। इन सभी को आदेश की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed