फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jarwal Nagar Panchayat president's husband arrested on charges of fraud

Bahraich News: धोखाधड़ी के आरोप में जरवल नगर पंचायत अध्यक्ष के पति गिरफ्तार

Wed, 25 Jun 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 25 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Jarwal Nagar Panchayat president's husband arrested on charges of fraud
जरवलरोड (बहराइच)। धोखाधड़ी के मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद मंगलवार को जरवल नगर पंचायत अध्यक्ष के पति इंतिजार अहमद उर्फ मिथुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंतिजार की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। धोखाधड़ी मामले में जरवल नगर पंचायत अध्यक्ष तस्लीमा बानो भी आरोपी हैं। उन पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है।
विज्ञापन


जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला अहमदशाह नगर निवासी आयशा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में वाद दायर कर नगर पंचायत कार्यालय के कर-मुहर्रिर बृजेश यादव, चेयरमैन तस्लीम बानो, चेयरमैन पति इंतिजार अहमद उर्फ मिथुन पर धोखाधड़ी कर सरकारी जमीन को आबादी बताकर बेचने का आरोप लगाया था। महिला द्वारा खरीदी गई जमीन पर बने मकान को तहसीलदार ने बुलडोजर की मदद से जमींदोज कर दिया था।
विज्ञापन

धोखाधड़ी की शिकायत करने पर नगर पंचायत अध्यक्ष पति पर महिला को धमकाने का भी आरोप लगा था। कोर्ट के आदेश पर जरवल पुलिस ने चेयरमैन तस्लीम बानो, उनके पति इंतिजार अहमद उर्फ मिथुन और कर मुहर्रिर बृजेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस बीच गिरफ्तारी से बचने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष तस्लीम बानो व उनके पति इंतिजार अहमद ने सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed