फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jail superintendent and warder will get silver medal

जेल अधीक्षक व वार्डर को मिलेगा सिल्वर मेडल

Wed, 12 Aug 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Jail superintendent and warder will get silver medal
बहराइच। जिला कारागार में बेहतरीन कार्य करने पर जेल अधीक्षक व वार्डर को डीजी जेल ने सिल्वर मेडल से नवाजा है। इन्हें 15 अगस्त को मेडल से सम्मानित किया जाएगा। डीजी जेल से मेडल मिलने से जेल अधिकारियों व कर्मचारियों मेें खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

जिला कारागार में जेल अधीक्षक एएन त्रिपाठी ने अपने सरल स्वभाव व कार्यों के चलते एक अलग पहचान बना रखी है। जेल में उनके व्यवहार से न सिर्फ अधिकारी व कर्मचारी बल्कि बंदी भी काफी खुश रहते हैं।
विज्ञापन

लगातार सराहनीय कार्यों को देखते हुए डीजी जेल आनंद कुमार ने बहराइच के जेल अधीक्षक को सिल्वर मेडल से नवाजा है। वहीं, जेल में ही तैनात वार्डर संजय कुमार के कार्यों से संतुष्ट होकर डीजी ने उन्हें भी सिल्वर मेडल से सम्मानित करने का फैसला लिया है। आगामी 15 अगस्त को जेल अधीक्षक व वार्डर को मेडल व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed