फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jail Bharo movement will happen if agricultural law is not returned

कृषि कानून वापस नहीं हुआ, तो जेल भरो आंदोलन होगा

Sun, 17 Jan 2021 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Jail Bharo movement will happen if agricultural law is not returned
17 बीएचआर 06 - बहराइच में रविवार को अंबेडकर पार्क के बाहर धरना-प्रदर्शन करते राष्ट्रीय किसान मोर्चा ? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कृषि कानून के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन के तहत राष्ट्रीय किसान मोर्चा व अन्य संगठनों ने रविवार को प्रदर्शन किया। कृषि कानून में एमएसपी की गारंटी नहीं दिए जाने का विरोध करते हुए उसे वापस न लेने पर जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन के बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

कृषि कानून को लेकर जारी गतिरोध के बीच देशव्यापी आंदोलन लगातार जारी है। रविवार को राष्ट्रीय किसान मोर्चा के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। कचहरी रोड स्थित अंबेडकर पार्क के सामने आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमरनाथ खरवार ने कहा कि कृषि कानून के माध्यम से पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम केंद्र सरकार कर रही है। एफसीआई को पूरी तरह से बंद करने की साजिश है। कानून में न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर कोई गारंटी नहीं दी गई है। जिससे किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर सरकार ने कानून वापस नहीं लिया, तो संगठन जेल भरो आंदोलन करेगा। आंदोलन में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, इंडियन लीगल प्रोफेशनल एसोसिएशन, राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ, बहुजन मुक्ति पार्टी, बहुजन क्रांति मोर्चा आदि शामिल रहे। इस मौके पर डॉ. अहमद खान, धनपत राज, रामनाथ गौतम, डॉ. सुनील भास्कर, भरत, रामानंद गौतम, प्रमोद रावत, रामायण प्रसाद, रजनीश यज्ञसैनी, महेश मंझवार, अशोक गौतम, मोहम्मद शरीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed