{"_id":"8186f9b47f03f5e811867f9a4c53967b","slug":"interview-of-78-candidate-in-first-round-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल बनने को पहले दिन 78 आवेदकों ने दिया इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल बनने को पहले दिन 78 आवेदकों ने दिया इंटरव्यू
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 16 Feb 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। कलेक्ट्रेट में मंगलवार से लेखपाल भर्ती के लिए साक्षात्कार शुरू हुआ। पहले दिन बुलाए गए सौ आवेदकों में से महज 78 आवेदक कमेटी के सामने साक्षात्कार के लिए पहुंचे। इन अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन एसडीएम सदर की अगुवाई में बनी कमेटी ने किया।
गौरतलब है कि लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम 15 दिसंबर को जारी किया गया था, जिसमें लिखित परीक्षा में 378 आवेदकों सफल हुए थे।
इनके लिए पहले 3 फरवरी से इंटरव्यू शुरू करने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, बाद में एमएलसी चुनाव के नामांकन को देखते हुए साक्षात्कार को स्थगित कर 16 फरवरी से शुरू किया गया।
मंगलवार को एडीएम विद्याशंकर सिंह की अगुवाई में गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने आवेदकों का साक्षात्कार लिया। पहले दिन सौ आवेदकों को बुलाया गया था, जिसमें महज 78 आवेदक ही साक्षात्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
आवेदकों के अभिलेखों का सत्यापन एसडीएम सदर बच्चेलाल की अगुवाई में बनी कमेटी ने किया। गौरतलब है कि लिखित परीक्षा में 68 महिलाओं ने भी बाजी मारी है, जिनका इंटरव्यू भी इसी में किया जाएगा।