फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Insensitivity: The girl lying unconscious, people remained spectators

संवेदनहीनता : बेहोश पड़ी रही युवती, तमाशबीन बने रहे लोग

Tue, 13 Jun 2023 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 13 Jun 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Insensitivity: The girl lying unconscious, people remained spectators
पयागपुर(बहराएच)। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात मानवीय संवेदनहीनता की तस्वीर देखने को मिली। जहां एक 20 वर्षीय युवती बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी रही और लोग तमाशबीन बने रहे। किसी ने भी युवती को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। युवती की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र के गोंडा-बहराइच मार्ग पर शिवदहा मोड़ के पास सोमवार की रात एक युवती बेहोशी की हालत में पड़ी रही। इस दौरान सैकड़ो लोग मार्ग से गुजरे, सभी कुछ देर के लिए मौके पर ठिठके और फिर चलते बने। इस दौरान किसी ने भी युवती को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। शिवदहा मोड़ से चंद कदम दूर भट्ठे के पास पड़ी युवती को पूरी रात लोग देखते और गुजरते रहे, लेकिन इस दौरान किसी ने पुलिस को भी सूचना देना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

सुबह सैर को निकले लोगों ने युवती को देखा तो उन्होंने तत्काल युवती पर पानी डाल कर उसे होश में लाने का प्रयास किया। होश में न आने पर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी श्याम देव चौधरी ने युवती को इलाज के लिए सीएचस में भर्ती करवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती मनोरोगी लग रही है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed