फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Innocent child dies by drowning in a pond

Bahraich News: तालाब में डूबकर मासूम की मौत

Sat, 04 Apr 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 04 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies by drowning in a pond
 नकवा गांव में बच्चे की मौत के बाद जमा लोग व जांच करती पुलिस।    -संवाद
महसी। नकवा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम एक मासूम की खेलते समय तालाब में डूबकर मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत नकवा निवासी सुरेंद्र मौर्य के परिजन बृहस्पतिवार शाम घर का काम निपटा रहे थे, तभी पुत्री पार्वती (2) खेलते-खेलते कब पास स्थित तालाब किनारे पहुंच गई, इसका किसी को पता ही नहीं चला। देर शाम जब घर में पार्वती नहीं दिखी, तब खोजबीन शुरू हुई।
विज्ञापन


घर में बेटी के न मिलने पर जब लोगों ने बाहर मासूम को खोजना शुरू किया, तो उसका शव तालाब में उतराता मिला। इससे परिवार में मातम पसर गया। मासूम के डूबने की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ भी जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदी थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने के बाद राजस्व टीम की मौजूदगी में बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed